गौतम गंभीर और नताशा जैन की लव स्टोरी

अमर उजाला

Sun, 7 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

गौतम गंभीर की पत्नी का नाम नताशा जैन है, वह एक बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर और नताशा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, दोनों के पिता बिजनेसमैन हैं और अच्छे दोस्त भी थे, इस तरह दोनों ने इस दोस्ती को रिश्ते में बदलने का सोचा

Image Credit : सोशल मीडिया

पहले इस कपल ने कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों ने अक्तूबर 2011 में गुरुग्राम में शादी की थी, नताशा बताती हैं- पहले हम दोनों ने डेट कर एक-दूसरे को जाना फिर शादी का फैसला किया

Image Credit : सोशल मीडिया

नताशा ने कहा- हमने पहले खुद फैसला लिया, फिर अपने परिवार को अपने विचार बताए, हम दोनों ने शादी से करीब एक साल पहले ही एंगेजमेंट कर ली थी

Image Credit : सोशल मीडिया

नताशा बताती हैं कि गंभीर को वह काफी समय से जानती थीं और उनके अच्छे बर्ताव और स्वभाव की वजह से नताशा गंभीर से आकर्षित हो गई थीं, तभी उन्होंने उनकी लाइफ पार्टनर बनने का फैसला किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर बताते हैं कि सामने वाले इंसान को जमीनी स्तर पर बनाए रखने के लिए एक अच्छे दिमाग की जरूरत होती है और उन्हें लगता है कि उन्होंने सही इंसान को चुना

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर बताते हैं कि नताशा की सबसे अच्छी बात यह है कि वह मुझसे क्रिकेट पर बात नहीं करतीं, मैं बहुत क्रिकेट खेलता था, इसलिए मैं घर आकर कभी क्रिकेट पर बात नहीं करना चाहता था

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर बताते हैं कि शादी को लेकर उन्होंने एक शर्त रखी थी कि वह सिर्फ 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही शादी करना चाहते थे, क्योंकि वह उनका पहला वनडे वर्ल्ड कप था

Image Credit : सोशल मीडिया

RCB के खिलाफ डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे

IPL/BCCI
Read Now