अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में नहीं बिकने वाले कुछ खिलाड़ी फिलहाल जारी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा हैं
पीएसएल के 10वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं
इनमें मोहम्मद नबी (कराची किंग्स), रसी वान डर डुसेन (इस्लामाबाद यूनाइटेड), सिकंदर रजा (लाहौर कलंदर्स), अल्जारी जोसेफ (पेशावर जाल्मी) और डेविड वॉर्नर (कराची किंग्स) शामिल हैं
वॉर्नर तो कराची किंग्स के कप्तान भी हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी रह चुके हैं और 2016 में उन्होंने खिताब भी दिलवाया था
इसके अलावा भी कई विदेशी खिलाड़ी इस लीग में शामिल हैं, जो आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। पहली बार आईपीएल और पीएसएल एक ही विंडो में हो रहा है
पीएसएल ने हाल ही में इस लीग से कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने वाले दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था
IPL: एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बने शमी, मोहित को पीछे छोड़ा