अमर उजाला
Fri, 21 June 2024
गुरुवार को भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस मैच में 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
सूर्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। दोनों ने 15-15 बार यह अवॉर्ड जीता है
हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 126 मैचों में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 86 मैचों में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है
मलयेशिया के वीरनदीप सिंह ने 78 मैचों में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है
विराट कोहली ने 121 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है
सूर्यकुमार यादव ने 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है
अफगानिस्तान के खिलाफ काला बैंड पहनकर क्यों उतरे भारतीय खिलाड़ी? यहां जानें