टेस्ट क्रिकेट की 10 सबसे धीमी पारियां, 2 भारतीय भी शामिल

अमर उजाला

Sat, 15 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज धीमी पारियां ही खेलते, इस फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट कोई मसला नहीं रखता

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने टेस्ट में कई घंटे बल्लेबाजी कर भी कोई रन नहीं बनाए, हम ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. ज्यॉफ एलॉट (न्यूजीलैंड/2005-06)
बैटिंग: 101 मिनट, रन बनाए: 0

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में 101 मिनट यानी एक घंटे 41 मिनट बल्लेबाजी की और 77 गेंदों में खाता भी नहीं खोल पाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

2. मंसूर अली खान पटौदी (भारत/1972-73)
बैटिंग: 102 मिनट, रन बनाए: 5

भारत के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉम्बे में 102 मिनट यानी एक घंटे 42 मिनट बल्लेबाजी की और 84 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना सके

Image Credit : सोशल मीडिया

3. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड/2012-13)
बैटिंग: 137 मिनट, रन बनाए: 6

इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 137 मिनट यानी दो घंटे 17 मिनट बल्लेबाजी की और 77 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

4. डेमियन मार्टिन (ऑस्ट्रेलिया/1993-94)
बैटिंग: 106 मिनट, रन बनाए: 6

ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी मे 106 मिनट यानी एक घंटा 46 मिनट बल्लेबाजी की थी और 59 गेंदों में 6 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

5. ज्यॉफ मिलर (इंग्लैंड/1978-79)
बैटिंग: 123 मिनट, रन बनाए: 7

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 123 मिनट यानी दो घंटे तीन मिनट बल्लेबाजी की थी और 101 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

6. राजेश चौहान (भारत/1993-94)
बैटिंग: 132  मिनट, रन बनाए: 9

भारत के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में 132 मिनट यानी दो घंटे 12 मिनट बल्लेबाजी की थी और 96 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

7. गॉडफ्रे इवांस (इंग्लैंड/1946-47)
बैटिंग: 133 मिनट, रन बनाए: 10*

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 133 मिनट यानी दो घंटे 13 मिनट बल्लेबाजी की थी और 96 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

8. राहुल द्रविड़ (भारत/2007)
बैटिंग: 140 मिनट, रन बनाए: 12

भारत के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 140 मिनट यानी दो घंटे 20 मिनट बल्लेबाजी की थी और 96 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

9. डैनी मॉरिसन (न्यूजीलैंड/1996-97)
बैटिंग: 165 मिनट, रन बनाए: 14*

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 165 मिनट यानी दो घंटे 45 मिनट बल्लेबाजी की थी और 136 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

10. वान डर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका/2019-20)
बैटिंग: 194 मिनट, रन बनाए: 17

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ केप टाउन में 194 मिनट यानी तीन घंटे 14 मिनट बल्लेबाजी की थी और 140 गेंदों में 17 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

बेटे की रिकॉर्ड पारी के लिए पिता की कांवड़ यात्रा

सोशल मीडिया
Read Now