रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, गांगुली-धोनी के क्लब में हुए शामिल

अमर उजाला

Sun, 20 October 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : twitter

न्यूजीलैंड ने इस तरह भारत में 36 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है। यह तीसरा मौका है जब कीवी टीम भारतीय जमीन पर कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है

Image Credit : BCCI

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की 14 टेस्ट मैचों में भारत में यह तीसरी टेस्ट हार है और वह उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पिछली सदी में घर में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं

Image Credit : Screen Grab

रोहित के अलावा सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी कप्तानी में भारत में इतने ही टेस्ट मैच हारे थे

Image Credit : IPL/BCCI

गांगुली के नेतृत्व में भारत ने 21 टेस्ट मैचों में घर में तीन टेस्ट हारे, जबकि धोनी की कप्तानी में भारत को 30 टेस्ट मैचों में घर में तीन टेस्ट गंवाने पड़े थे

Image Credit : इंस्टाग्राम

भारतीय टीम इस तरह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है, दोनों टीमों के बीच दूसरा 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा

Image Credit : BCCI

टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत, धोनी के क्लब में शामिल

BCCI
Read Now