टेस्ट में सर्वाधिक बार पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने बुमराह

अमर उजाला

Sun, 15 December 2024

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं

Image Credit : BCCI

ब्रिसबेन टेस्ट के दूसरे दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का बोलबाला रहा जिन्होंने शतक जड़े, लेकिन भारतीय गेंदबाज बुमराह भी पीछे नहीं रहे और पांच विकेट लेने में सफल रहे 

Image Credit : BCCI

बुमराह ने नई गेंद से पहले सत्र में कहर बरपाया और उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। फिर स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराया। फिर हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। बुमराह ने इन दोनों को आउट करने के बाद मिचेल मार्श को भी कोहली के हाथों कैच कराया

Image Credit : Twitter

जसप्रीत बुमराह लोन वुल्फ साबित हुए और उन्होंने 12वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। इसके साथ ही बुमराह टेस्ट में सर्वाधिक बार फाइव विकेट हॉल पूरा करने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं 

Image Credit : Twitter

बुमराह ने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने टेस्ट में एक पारी में 11 बार पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं

Image Credit : Twitter

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में कपिल देव पहले स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 23 बार ऐसा किया है

Image Credit : RCB

बॉलीवुड सितारों के साथ ब्रिस्बेन पहुंची सारा तेंदुलकर, स्टैंड्स में दिए हॉट पोज

saratendulkar
Read Now