अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इंग्लैंड ने यह मैच 186 रन से अपने नाम किया
इस जीत की बदौलत इंग्लैंड ने 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है
लियाम लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 27 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली
उन्होंने लॉर्ड्स में वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था
इससे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल मार्श के नाम था। उन्होंने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंद पर अर्धशतक लगाया था
वनडे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने स्टार्क