लैंगर-पोंटिंग को मिला मुख्य कोच बनने का ऑफर? जय शाह ने नकारा दावा

अमर उजाला

Fri, 24 May 2024

Image Credit : twitter
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुख्य कोच बदला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया
Image Credit : ANI
हालांकि, इन रिपोर्ट्स को अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है
Image Credit : IPL/BCCI
शाह ने कहा, "न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।" पोंटिंग और लैंगर दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं
 
Image Credit : instagram
शाह ने आगे कहा, "हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं"
Image Credit : instagram
हाल ही में जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मुख्य कोच के पद पर काबिज होने का प्रस्ताव आया था। हालांकि, दोनों ने इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अब बीसीसीआई सचिव ने दोनों दिग्गजों के दावे के खारिज कर दिया है
Image Credit : twitter

वहीं, गौतम गंभीर भी मुख्य कोच के दावेदार हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने पूर्व सलामी बल्लेबाज से इसको लेकर चर्चा की है। दरअसल, गंभीर इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता फाइनल में पहुंच चुकी है
Image Credit : twitter

RCB की हार से टूटा कोहली-डुप्लेसिस का दिल, ड्रेसिंग रूम से सामने आया वीडियो

IPL
Read Now