अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
आजाद भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ की आज 113वीं जयंती है। वह देश के महान क्रिकेटरों में से एक गिने जाते है
भारतीय क्रिकेट में कई मायनों में 'पहले' व्यक्ति लाला अमरनाथ ने उस दौर में 24 टेस्ट मैच खेले थे
एक साधारण परिवार से आकर उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट में अपना नाम रोशन किया, बल्कि इस खेल को आम लोगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई
1933 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जमाकर उन्होंने एक नया इतिहास रचा
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने डॉन ब्रैडमैन जैसे महान बल्लेबाज को भी आउट किया था?
लाला ने ब्रैडमैन को हिट विकेट आउट किया था और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं
लाला ने करियर में 24 टेस्ट की 40 पारियों में 24.39 की औसत से 878 रन बनाए थे। इसके अलावा 45 विकेट भी लिए थे। इनमें दो फाइव विकेट हॉल शामिल है
बाबर आजम फिर फ्लॉप, असगर ने अभ्यास मैच में किया बोल्ड, वीडियो