काइल वेरिन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बांग्लादेश में शतक लगाने वाले पहले द. अफ्रीकी बल्लेबाज बने

अमर उजाला

Tue, 22 October 2024

Image Credit : kyle_verreynne

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

Image Credit : @BCBtigers

ढाका में जारी इस मैच में काइल वेरिन ने मंगलवार को दमदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ा।

Image Credit : kyle_verreynne

इस मुकाबले के दूसरे दिन वेरिन ने 144 गेंदों का सामना किया और 114 रन बनाए और टीम को 202 रनों की बढ़त बनाने में मदद की।

Image Credit : @photosportnz

इसी के साथ वेरिन के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह बांग्लादेश में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

Image Credit : kyle_verreynne

वेरिन ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए। इन्हीं की मदद से वह शतक जड़ने में कामयाब हुए।

Image Credit : kyle_verreynne

अपनी इस पारी के साथ वह एशिया में शतक बनाने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए।

Image Credit : kyle_verreynne

कोहली-स्मिथ नहीं, कुक की नजर में रूट को सिर्फ यह खिलाड़ी दे सकता है टक्कर

PTI
Read Now