आईपीएल के बीच पांड्या बंधुओं के घर आई खुशी, चाचा बने हार्दिक

अमर उजाला

Fri, 26 April 2024

Image Credit : Social Media

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का अभियान इतना खास नहीं रहा है। हालांकि, इस लीग के बीच हार्दिक पांड्या के परिवार में खुशी आई है

Image Credit : IPL/BCCI

हार्दिक दूसरी बार चाचा बन गए हैं। उनके भाई और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं

Image Credit : IPL

क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। क्रुणाल और पंखुड़ी ने इसका नाम वायु रखा है

Image Credit : Social Media/Instagram @krunal pandya Pankhudi

क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंखुड़ी ने 21 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया था

Image Credit : Social Media/Instagram @krunal pandya Pankhudi

क्रुणाल ने पंखुड़ी से साल 2017 में शादी की थी। पंखुड़ी ने जुलाई 2022 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। पहले बेटे का नाम कबीर है

Image Credit : Social Media/Instagram @krunal pandya Pankhudi

क्रुणाल इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन वह पत्नी से मिलने पहुंचे थे और लेटेस्ट फोटो शेयर की थी। क्रुणाल को बधाइयां मिल रही हैं

Image Credit : Social Media/Instagram @krunal pandya Pankhudi

जीनियस हैं तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक आइसक्रीम

istock
Read Now