अमर उजाला
Sat, 29 July 2023
पाकिस्तान की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। टीम ने वहां खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से सफाया कर दिया
दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को अपनी जर्सी गिफ्ट करते दिख रहे हैं
This browser does not support the video element.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बाबर के जर्सी गिफ्ट करने की वजह से नहीं, बल्कि उनके इनरवियर की वजह से वायरल हो रहा है
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके अपर इनरवियर को देखकर कहा है कि यह स्पोर्ट्स ब्रा है, जो कि महिलाएं पहनती हैं
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर बाबर का खूब मजाक उड़ने लगा, बाबर जर्सी गिफ्ट करने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ भागने लगते हैं
हालांकि, हम आपको बता दें कि यह स्पोर्ट्स ब्रा नहीं बल्कि एथलेटिक वेस्ट है, जिसमें जीपीएस ट्रैकर लगे होते हैं
इस जीपीएस ट्रैकर से हर्ट रेट के अलावा कई तरह के पल्सेस का पता लगाया जाता है, इस तरह के वेस्ट आमतौर पर स्किन-टाइट होते हैं ताकि डेटा का अच्छे से पता लग सके
इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार करने में आसानी होती है और उनकी दिक्कतों को आसानी से मॉनिटर किया जा सकता, इसका डिजाइन स्पोर्ट्स ब्रा की तरह ही होता है
रॉबिन उथप्पा की जिम्बाब्वे में तूफानी पारी, 36 गेंद पर ठोक दिए 88 रन