जानें कितने अमीर हैं शमी, हसीन जहां को देंगे 4 लाख रुपए

अमर उजाला

Wed, 2 July 2025

Image Credit : ANI/Instagram

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निर्देश दिया कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें।

Image Credit : ANI/Instagram

न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की एकल पीठ ने गुजारा भत्ता देने का आदेश पारित किया।  जस्टिस मुखर्जी ने अपने आदेश में कहा, शमी की आय, वित्तीय दस्तावेजों और आय प्रमाण पत्र को देखते हुए साफ है कि वह अधिक राशि का भुगतान करने की स्थिति में है। 

Image Credit : ANI/Instagram

याचिकाकर्ता (हसीन जहां) अपनी बच्ची के साथ स्वतंत्र रूप से अलग रह रही है। कोर्ट ने कहा कि शमी गुजारा करने के लिए हसीन जहां को हर महीने 1 लाख 50 हजार रुपये दें और बेटी आयरा के लिए हर महीने 2 लाख 50 हजार रुपये भेजने होंगे

Image Credit : ANI/Instagram

आइए जानते हैं कि शमी कितने अमीर हैं और उनकी कुल कमाई कितनी है...

Image Credit : ANI/Instagram

2025 तक उनकी कुल संपत्ति 55 करोड़ से 65 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। वह क्रिकेट में बीसीसीआई से मिलने वाले वेतन के अलावा आईपीएल अनुबंध के जरिए कमाते हैं। ब्रांड के विज्ञापन के लिए लाखों रुपए फीस लेते हैं

Image Credit : ANI/Instagram

मोहम्मद शमी इस समय बीसीसीआई के ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें पांच करोड़ रुपये सालाना रिटेनर फीस मिलती है। इसके अलावा मैच खेलने पर मिलने वाली फीस भी उनकी कमाई में इजाफा करती है

Image Credit : ANI/Instagram

टेस्ट मैच के लिए BCCI उन्हें 15 लाख रुपये प्रति मैच, वनडे इंटरनेशनल के लिए छह लाख रुपये प्रति मैच, टी20 इंटरनेशनल के लिए तीन लाख रुपये प्रति मैच देता है

Image Credit : Instagram @ Mohammed Sham

वहीं, 2025 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इससे पहले भी वह कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और उससे काफी पैसे कमाए

Image Credit : ANI

क्रिकेट के बाहर भी मोहम्मद शमी की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत है। उन्होंने कई नामी कंपनियों के लिए उनके कई प्रोडक्ट्स के प्रचार किए हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए वह काफी कमाते हैं

Image Credit : ANI/Instagram

तस्वीर में छिपा है केकड़ा, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now