जानें कितना कमाते हैं घरेलू सीजन खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर

अमर उजाला

Thu, 15 February 2024

Image Credit : BCCI/Twitter

इन दिनों बीसीसीआई सचिव जय शाह का एक बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य कर दिया है

Image Credit : Social Media

इसके साथ ही आईपीएल खेलने के लिए भी रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच खेलने पड़ सकते हैं। ईशान किशन के रणजी नहीं खेलकर सीधे आईपीएल की तैयारी करने को लेकर बीसीसीआई नाराज है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी वजह से जय शाह ने यह फरमान सुनाया। हालांकि, ऐसी क्या बात है जिसकी वजह से क्रिकेटर घरेलू सीजन से दूर भागते हैं? 

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी, विजय हजारे और सैयाद मुश्ताक अली में खिलाड़ियों की सैलरी कम नहीं है। एक पूरे सीजन को खेलने वाला भारतीय खिलाड़ी खुशहाल जिंदगी जी सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

रणजी में एक मैच के लिए खिलाड़ी को 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें सात ग्रुप मैच खेले जाते हैं। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों में तीन मैच की फीस और जोड़ दें

Image Credit : संवाद

वहीं, विजय हजारे के एक मैच के लिए एक खिलाड़ी को 50 हजार रुपये मिलते हैं। इसमें भी सात ग्रुप मैच होते हैं। तीन नॉकआउट मैच खेलने वालों की कुल राशि और बढ़ जाती है

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, सैयद मुश्ताक के एक मैच के लिए एक खिलाड़ी को 35 हजार रुपये मिलते हैं। सात ग्रुप मैच के अलावा तीन नॉकआउट मैच खेलने वालों की सैलरी और बढ़ जाती है

Image Credit : सोशल मीडिया

यानी कुल मिलाकर एक पूरा घरेलू सीजन खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी की सैलरी 25 से 30 लाख की होती है। इसमें बोनस और जुड़ता है

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

BCCI
Read Now