अमर उजाला
Mon, 9 October 2023
विश्व कप में भारतीय टीम ने जीत से अपने सफर की शुरुआत की है
भारत ने अपने पहले मैच में रविवार (आठ अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया को हराया
टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले केएल राहुल ने मैच के बाद एक मजेदार किस्सा सुनाया
'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए केएल राहुल ऑस्ट्रेलियाई पारी के बाद आराम करना चाहते थे
राहुल ने बताया कि वह नहाकर कुछ देर आराम करने का सोच रहे थे लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण उन्हें पिच पर उतरना पड़ा
ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम एक वक्त महज दो रन पर ही तीन विकेट गंवा चुकी थी
रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे
यहां से विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) के बीच हुई 165 रन की साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई
जंगल में छिपा है हिरण, 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं आप?