लखनऊ फ्रेंचाइजी में विवाद के बाद केएल राहुल की पत्नी अथिया का क्रिप्टिक पोस्ट, देखें

अमर उजाला

Tue, 14 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के बीच ऑन-फील्ड प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

कई तरह की मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आईं, जिसमें कहा गया कि राहुल टीम की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

राहुल और संजीव गोयनका के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

यहां तक कि एलएसजी के सहायक कोच लांस क्लूजनर को भी राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत के बारे में स्पष्टीकरण देना पड़ा

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

क्लूजनर ने इसे 'दो क्रिकेट प्रेमियों' के बीच 'मजबूत चर्चा' करार दिया। वहीं अब राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी के पोस्ट ने नया 'तूफान' खड़ा कर दिया है

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- आंधी के बाद की शांति। दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मंगलवार को मैच से पहले संजीव गोयनका ने राहुल को खाने पर बुलाया और उन्हें गले भी लगाया

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट की हार झेलने के बाद राहुल और गोयनका के बीच एनिमेटेड चर्चा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

दोनों के बीच बातचीत सार्वजनिक होने के बाद राहुल के अगले सीजन में फ्रेंचाइजी छोड़ने की खबरें सामने आईं

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

क्लूजनर ने दोनों के बीच संभावित विवाद से इनकार किया और दावा किया कि एलएसजी के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

संजीव गोयनका का गुस्सा हुआ शांत? केएल राहुल को लगाया गले, देखें फोटो

Social Media
Read Now