अमर उजाला
Mon, 11 September 2023
केएल राहुल ने एशिया कप के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की
चोट के बाद वापसी करने वाले केएल राहुल ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नाबाद 111 रन बनाए
173 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे केएल राहुल ने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा
राहुल ने भारत के लिए पिछला मैच इस साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, वह वनडे मैच ही था
राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया
राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, खासकर शादाब खान को उन्होंने अपना निशाना बनाया
राहुल ने 106 गेंदों की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 104.72 का रहा
शतकों में सचिन को पीछे छोड़ने से तीन कदम दूर विराट कोहली