अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी और शतक जड़ दिया
केएल राहुल इस सीजन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे, लेकिन इस मैच में वह ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने अपना दम दिखाया
केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक पूरा किया। वह इस मैच में 112 रन बनाकर नाबाद रहे
राहुल ने इसके साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली और वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल का आईपीएल में यह पांचवां सैकड़ा है
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के विराट कोहली के नाम है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ शतक लगाए हैं
इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे जोस बटलर आईपीएल में सात शतक लगा चुके हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल करियर में छह शतक लगाए हैं और वह सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं
केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट को इस मामले में पीछे छोड़ा