अमर उजाला
Wed, 17 April 2024
आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया
ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले को आरआर की टीम ने आखिरी गेंद पर जीता। इस मैच में केकेआर के शतक के बाद आरआर के जोस बटलर ने शतक जड़ा
कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया था। ऐसा लग रहा था कि केकेआर इस मैच को आसानी से जीत जाएगी
इस मैच को देखने के लिए केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी ईडन गार्डेन्स स्टेडियम पहुंचे थे
जिस वक्त केकेआर की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और सुनील नरेन चौके छक्के बरसा रहे थे, उस वक्त शाहरुख बेहद खुश नजर आए
नरेन के शतक पर तो शाहरुख ने खड़े होकर डांस भी किया और वह काफी खुश नजर आए
हालांकि, मैच के अंत अंत तक उनके चेहरे पर उदासी छा गई। बटलर का शतक और फिर आरआर के मैच जीतने पर शाहरुख निराश हो गए थे
शाहरुख की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बेहद शांत और दुखी नजर आ रहे हैं
हालांकि, मैच के बाद शाहरुख ने मैदान पर जाकर अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं वह विपक्षी खेमे से भी मिले
शाहरुख ने जोस बटलर को गले लगा लिया और उन्हें बेहतरीन शतक के लिए बधाई दी
शाहरुख ने फिर आरआर टीम के डायरेक्टर और कोच कुमार संगकारा से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी
वह केकेआर टीम के मेंटर गौतम गंभीर और संगकारा के साथ हंसी मजाक करते दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं
मैदान पर जाकर सुनील नरेन से गले मिले गंभीर, देखें फोटो