अमर उजाला
Sat, 27 April 2024
पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन चेज कर लिए
यह आईपीएल और टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चेज है। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 108 रन की नाबाद पारी खेली
मैच के दौरान एक समय कोलकाता की ओर से चौके-छक्कों की बरसात हो रही थी। सुनील नरेन और फिल सॉल्ट ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी
इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी। नरेन 32 गेंद में 71 रन और सॉल्ट 37 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सैम करन के ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। श्रेयस ने 10 गेंद में 28 रन की पारी खेली
श्रेयस को अर्शदीप ने रबाडा के हाथों कैच कराया। इस मैच को देखने के लिए केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे थे
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही पंजाब के प्रभसिमरन सिंह के आउट होने पर अबराम टीम को चीयर करते भी दिखे
कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। नरेन, सॉल्ट और श्रेयस के अलावा वेंकटेश ने 23 गेंद में 39 रन और रसेल ने 12 गेंद में 24 रन की पारी खेली थी
जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेयरस्टो 48 गेंद में आठ चौके और नौ छक्के की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे
इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन, राइली रूसो ने 16 गेंद में 26 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली
आईपीएल में पंजाब के लिए सबसे तेज अर्धशतक, प्रभसिमरन ने बनाया रिकॉर्ड