अमर उजाला
Mon, 29 April 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम के लिए काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं
नरेन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही एक विकेट मिला, लेकिन उन्होंने ईडन गार्डेंस पर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
नरेन आईपीएल में किसी एक स्थल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं
नरेन केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर अब तक 69 विकेट ले चुके हैं, जो किसी एक स्थल पर अन्य गेंदबाजों से ज्यादा है
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने वानखेड़े पर 68 विकेट लिए हैं
स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली के स्टेडियम पर 58 विकेट लिए हैं
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल ने आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु में 52 विकेट लिए हैं
मुंबई के लिए खेल चुके हरभजन सिंह ने वानखेड़े पर 49 विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में केकेआर ने राजस्थान को पीछे छोड़ा