अमर उजाला
Sat, 4 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है और टीम अंक तालिका में फिलहाल दूसरा स्थान पर है
टीम के प्रदर्शन से मालिक शाहरुख खान काफी खुश हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना की है
पिछले एक दशक से अधिक समय से सुनील नरेन ने केकेआर के लिए हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने उन्हें सुपरमैन करार देते हुए टीम की सफलता के पीछे की असली ऊर्जा बताया
शाहरुख ने कहा कि हम अपने घर में नरेन को सुपरमैन बुलाते हैं। मैदान पर वह बॉस है। बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर, फील्डर, नरेन सबकुछ है
नई हेयरस्टाइल रखने वाले रसेल को शाहरुख ने फैशनपरस्त कहा। उन्होंने कहा कि वह इतना शानदार क्रिकेटर है। वह हमें यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल की याद दिलाता है, रसेल गेल की तरह है और फैशनपरस्त भी है
रसेल और रिंकू सिंह की गहरी दोस्ती को शोले के जय वीरू की उपमा देते हुए शाहरुख ने कहा कि रिंकू और रसेल की दोस्ती जय वीरू की तरह है। वे एक दूसरे के काफी करीब है और एक दूसरे की मदद भी करते हैं
हेटमायर ने लगाया IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, शीर्ष पर यह भारतीय बल्लेबाज