अमर उजाला
Sun, 5 May 2024
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इकाना में दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले
उन्होंने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बना डाले। सुनील नरेन ने 39 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 81 रन बनाए
इस पारी के साथ ही कोलकाता ने लखनऊ की टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में लखनऊ के खिलाफ 227/2 का स्कोर बनाया था
वहीं, कोलकाता का स्कोर इकाना स्टेडियम में भी आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लखनऊ के नाम था। उन्होंने इस सीजन पंजाब के खिलाफ 199/8 का स्कोर बनाया था
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीमें