तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 20+ मैच जीतने वाली पहली टीम बनी केकेआर

अमर उजाला

Fri, 4 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को सनराइजर्स को 80 रन से हरा दिया। यह रन के लिहाज से सनराइजर्स की सबसे बड़ी हार है

Image Credit : IPL/BCCI

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम 16.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई

Image Credit : IPL/BCCI

इस जीत के साथ ही केकेआर ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। यह टीम आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 20 या इससे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर ने हैदराबाद और बेंगलुरु के खिलाफ 20-20 मैच जीते हैं। इसके अलावा उसने पंजाब को 21 बार हराया है

Image Credit : IPL/BCCI

इस लिस्ट में शीर्ष पर मुंबई है। उसने कोलकाता के खिलाफ 24 मैच जीते हैं, जबकि सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 21 मैच जीते हैं

Image Credit : ANI

वहीं, केकेआर की यह एसआरएच पर लगातार पांचवीं जीत रही। एसआरएच के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में केकेआर ने दिल्ली की बराबरी की

Image Credit : IPL/BCCI

दिल्ली ने 2020 से 2023 तक एसआरएच के खिलाफ लगातार पांच मैच जीते थे। अब केकेआर ने 2023 से अब तक एसआरएच के खिलाफ लगातार पांच मैच जीते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में किसी टीम के
खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

  • 24: MI बनाम KKR
  • 21: CSK बनाम RCB
  • 21: KKR बनाम PBKS
  • 20: MI बनाम CSK
  • 20: KKR बनाम RCB
  • 20: KKR बनाम SRH*

Image Credit : IPL/BCCI

SRH के खिलाफ लगातार
सबसे ज्यादा जीत

  • 5: DC (2020-23)
  • 5*: KKR (2023-25)
  • 4: CSK (2018)
  • 4: KKR (2020-21)

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में SRH की
सबसे बड़ी हार का अंतर

  • 80 रन बनाम KKR (कोलकाता, 2025*)
  • 78 रन बनाम CSK (चेन्नई, 2024)
  • 77 रन बनाम CSK (हैदराबाद, 2013)
  • 72 रन बनाम RR (हैदराबाद, 2023)
  • 72 रन KXIP (शारजाह, 2014)

Image Credit : IPL/BCCI

जिंदा रहने के लिए दूसरे पक्षियों का खून पीती है ये चिड़िया

Adobe Stock
Read Now