'जब तक पंत क्रीज पर थे जीत मुश्किल थी', कीवी कप्तान टॉम लाथम का बयान

अमर उजाला

Sun, 3 November 2024

Image Credit : BCCI
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने से न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम  बेहद खुश हैं।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ी गेंद और बल्ले से आक्रामक और सक्रिय होकर मौके का फायदा उठाने में सफल रहे। 
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसका असल अहसास तो हमें तब होगा जब हम स्वदेश पहुंचेंगे। 
Image Credit : BCCI
पहली बार भारत में टेस्ट जीतना बड़ी बात है, उसके बाद तो हमने सीरीज जीती और अब 3-0 से क्लीन स्वीप कर देना ऐसा है जिसे मैं ताउम्र नहीं भूलूंगा।
Image Credit : BCCI
इसे अद्भुत सीरीज बनना सौभाग्य की बात है। तीन में से दो टेस्ट में टॉस जीतना भी अच्छा रहा। जब तक पंत क्रीज पर थे हमें नहीं लग रहा था कि हम जीत पांएंगे।
Image Credit : BCCI
भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।
Image Credit : BCCI
वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।
Image Credit : @RishabhPant17
न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न सिर्फ उन्होंने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम इंडिया को क्लीन स्वीप भी किया।
Image Credit : BCCI

तस्वीर में U को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now