अमर उजाला
Sat, 8 June 2024
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन की जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है
पीएम मोदी और एनडीए गठबंधन की जीत पर उन्हें दुनियाभर से बधाई दी जा रही हैं
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई दी
पीटरसन ने शुक्रवार को एक्स पर पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए खुशी जताई
खास बात यह है कि पीटरसन ने हिंदी में अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा, "भारत का नेतृत्व करने के लिए और कार्यकाल हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं जब भी भारत आता हूं, देश बेहतर से बेहतर होता जाता है। क्या शानदार काम है, सर! शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार"
पीएम मोदी नौ जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे
सौरव ही नहीं ये क्रिकेटर भी हैं इंजीनियर, अश्विन भी लिस्ट में शामिल