खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंची काव्या मारन, सामने आया वीडियो

अमर उजाला

Mon, 27 May 2024

Image Credit : IPL

खिताबी मैच में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का दिल टूट गया 

Image Credit : IPL/BCCI

उन्हें रोते देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अपने आंसू छिपाते नजर आईं

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, अब सनराइजर्स हैदराबाद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें टीम की मालकिन काव्या मारन को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते देखा जा रहा है

Image Credit : IPL

This browser does not support the video element.

वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि, "उदास मत होइए दोस्तों, हमने फाइनल खेला। हमारी क्रिकेट शैली के बारे में बात की जाएगी। हम पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहे थे, लेकिन प्रशंसकों ने फिर भी हमारा समर्थन किया और हम यहां तक पहुंचे" 

Video Credit :

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया
 

Image Credit :

इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने विरोधियों के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया
 

Image Credit :

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने विरोधी टीम के खिलाफ 18.3 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 113 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मैच जीत लिया
 

Image Credit : IPL

दुनिया की इस सबसे ऊंची जगह को कहा जाता है 'शैतान का स्वर्ग'

istock
Read Now