अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
भारतीय टीम के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का ख्वाब होता है
कुछ खुशनसीबों को यह मौका मिलता भी है। हालांकि, कुछ इन मौकों को अच्छी तरह नहीं भुना पाते हैं
आज हम आपको ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया
इस लिस्ट में पहला नाम विस्फोटक बल्लेबाज करुण नायर का है, जिन्होंने अपने करियर के तीसरे टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर धमाल मचा दिया था
इसके बाद वह अपने शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था
इस लिस्ट में दूसरा नाम 2008 में भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी का है
मनोज उन अभागे क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल रहे जिन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले
उन्होंने 12 वनडे में 287 रन, तीन टी20 में 15 रन बनाए। वहीं, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला
1999 में भारत के लिए टेस्ट और वनडे प्रारूप में डेब्यू करने वाले विजय भारद्वाज को भी ज्यादा मौके नहीं मिले
दोनों ही प्रारूपों में उनका करियर कुछ लंबा नहीं चला। वह फैंस के दिल में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे
भारतीय क्रिकेटरों ने यूं सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें