'मैं तुमसे जल्दी मिलने आऊंगा', कपिल देव ने किया विनोद कांबली से वादा

अमर उजाला

Thu, 2 January 2025

Image Credit : ANI
महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से वादा किया है कि वह जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे। 
Image Credit : ANI/@vinodkambli349
कांबली को यूरिन मार्ग में संक्रमण की शिकायत पर 21 दिसंबर को ठाणे के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
Image Credit : इंस्टाग्राम vinodkambli2016
डॉक्टरों ने बाद में कहा कि 52 वर्ष के कांबली के दिमाग में भी थक्का जम गया था। कांबली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
Image Credit : इंस्टाग्राम @vinodkambli2016
आकृति अस्पताल के निदेशक शैलेश ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान कांबली ने भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को वीडियो कॉल भी किया जिन्होंने मदद की पेशकश की।
Image Credit : इंस्टाग्राम @vinodkambli2016
वीडियो कॉल के दौरान कांबली ने कहा,‘ हैलो कपिल पाजी। आप कैसे हो।’ कपिल ने इस पर कहा,‘मैं तुमसे मिलने आऊंगा। तुम अब ठीक लग रहे हो। दाढ़ी भी रंग ली है। जल्दबाजी मत करो।'
Image Credit : ANI/INSTAGRAM
कपिल देव ने आगे कहा, 'कुछ दिन और अस्पताल में रहना पड़े तो रह जाओ। डॉक्टर से पूछ लो कि दो दिन और रुकने की जरूरत है क्या। जब ठीक हो जाओगे तो मैं तुमसे मिलूंगा।'
Image Credit : ANI/PTI

तस्वीर में हल्दी की भीड़ में लिखा है मेंहदी, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now