कपिल देव ने भारत के कुछ खिलाड़ियों को बताया अहंकारी, जानें

अमर उजाला

Sun, 30 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को खरी-खरी सुनाई है

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल ने कहा है कि कुछ खिलाड़ी खुद को सबकुछ जानने वाला समझते हैं। उन्हें किसी की सलाह लेने की जरूरत ही महसूस नहीं होती है

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा- भारतीय खिलाड़ियों में एक अच्छी बात यह है कि उनमें काफी आत्मविश्वास है। मगर नकारात्मक बात यह भी है कि वे सबकुछ जानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल देव ने कहा- कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि उन्हें किसी से कुछ पूछने की जरूरत ही नहीं है, जबकि मेरा मानना है कि एक अनुभवी व्यक्ति हमेशा आपकी मदद कर सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल देव ने कहा- कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा पैसे आते हैं, तो उसके साथ अहंकार भी आता है। इन क्रिकेटर्स को लगता है कि उन्हें सबकुछ आता है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- मैं कहना चाहूंगा कि कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। जब सुनील गावस्कर वहां हैं, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर सकते? अंहकार कहां है?

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल ने कहा- उन्हें लगता है कि हम काफी अच्छे हैं। हो सकता है कि वो अच्छे हों, लेकिन 50 सीजन तक क्रिकेट देखने वाले व्यक्ति से भी मदद लेनी चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- हो सकता है सामने वाला चीजों को बेहतर जानता हो। कभी-कभी किसी को सुनने से भी आपके विचार बदल जाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरे वनडे में भारत के 182 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 36.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। तीसरा वनडे एक अगस्त को खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

ड्रोन से लेकर ऑर्गेनिक खेती तक, यहां है धोनी का निवेश

सोशल मीडिया
Read Now