ऑटोग्राफ लेने वाला नहीं, ऑटोग्राफ देने वाला बनने की कोशिश करो: कपिल देव
अमर उजाला
Thu, 23 January 2025
Image Credit : Twitter
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में पहुंचे।
Image Credit : Twitter
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों को एक खास सलाह दी।
Image Credit : Twitter
कपिल देव ने कहा कि बच्चों को ऑटोग्राफ लेने वाला नहीं, ऑटोग्राफ देने वाला बनने की कोशिश करनी चाहिए।
Image Credit : Twitter
भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने इस दौरान छात्रों के साथ मैदान पर समय भी बिताया। उन्होंने बल्लेबाजी में हाथ आजमाते हुए अपने अंदाज में स्क्वायर कट भी लगाये।
Image Credit : Twitter
66 वर्षीय पूर्व दिग्गज ने कहा- छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए खेल एक जरूरी साधन है लेकिन उसे पढ़ाई की कीमत पर तवज्जो नहीं मिलनी चाहिए।
Image Credit : PTI
उन्होंने आगे कहा- आपको कभी मेरा ऑटोग्राफ नहीं मांगना चाहिए बल्कि खुद को इतना अच्छा बनाना चाहिए कि एक दिन आप खुद उस पर हस्ताक्षर कर सकें।
Image Credit : Twitter
इंग्लैंड पर जीत के साथ हार्दिक पांड्या ने दर्ज की खास उपलब्धि, जानिए