अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड ने गुरुवार को बेंगलुरु की राजस्थान पर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 19वें ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया
हेजलवुड ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर और शिमरोन हेटमायर के विकेट लिए
इसी के साथ हेजलवुड आईपीएल में सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए
हेजलवुड ने 36 मैचों में ऐसा किया। उन्होंने मिचेल मैक्लेनघन की बराबरी की। इस लिस्ट में शीर्ष पर कगिसो रबाडा हैं। उन्होंने 27 मैचों में ऐसा किया था
दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने 33 मैचों में 50 आईपीएल विकेट पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर खलील अहमद हैं। उन्होंने 35 मैचों में ऐसा किया
इतना ही नहीं 33/4 हेजलवुड का आईपीएल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। इससे पहले 2022 में उन्होंने लखनऊ क खिलाफ मुंबई में 25 रन देकर चार विकेट झटके थे
हेजलवुड के शीर्ष पांच गेंदबाजी आंकड़ों में से तीन इस साल के आईपीएल में आए हैं
टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा