आईपीएल 2025 में हेजलवुड का जोश है हाई, आंकड़े देते हैं गवाही

अमर उजाला

Fri, 25 April 2025

Image Credit : ANI

आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड ने गुरुवार को बेंगलुरु की राजस्थान पर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 19वें ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया

Image Credit : ANI

हेजलवुड ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर और शिमरोन हेटमायर के विकेट लिए

Image Credit : ANI

इसी के साथ हेजलवुड आईपीएल में सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए

Image Credit : ANI

हेजलवुड ने 36 मैचों में ऐसा किया। उन्होंने मिचेल मैक्लेनघन की बराबरी की। इस लिस्ट में शीर्ष पर कगिसो रबाडा हैं। उन्होंने 27 मैचों में ऐसा किया था

Image Credit : ANI

दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने 33 मैचों में 50 आईपीएल विकेट पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर खलील अहमद हैं। उन्होंने 35 मैचों में ऐसा किया

Image Credit : ANI

आईपीएल में सबसे कम मैचों में
50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  • 27 - कगिसो रबाडा
  • 33 - लसिथ मलिंगा
  • 35 - खलील अहमद
  • 36 - मिचेल मैक्लेनघन
  • 36 - जोश हेजलवुड

Image Credit : ANI

इतना ही नहीं 33/4 हेजलवुड का आईपीएल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। इससे पहले 2022 में उन्होंने लखनऊ क खिलाफ मुंबई में 25 रन देकर चार विकेट झटके थे

Image Credit : ANI

हेजलवुड के शीर्ष पांच गेंदबाजी आंकड़ों में से तीन इस साल के आईपीएल में आए हैं

Image Credit : ANI

आईपीएल में हेजलवुड
की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 25/4 vs लखनऊ (मुंबई, 2022)
  • 33/4 vs राजस्थान (बेंगलुरु, 2025)
  • 14/3 vs पंजाब (बेंगलुरु, 2025)
  • 21/3 vs चेन्नई (चेन्नई, 2025)
  • 24/3 vs हैदराबाद (शारजाह, 2021)

Image Credit : ANI

टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

ANI
Read Now