अमर उजाला
Sun, 7 April 2024
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला खेला गया
इस मैच में जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान ने आरसीबी द्वारा दिए गए 184 रन के लक्ष्य को छह विकेट से जीत लिया
जोस बटलर ने शनिवार को अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच खेला। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए
यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है, उन्होंने अब क्रिस गेल की बराबरी कर ली है
केएल राहुल के बाद बटलर दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाया है
बटलर को उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' से नवाजा गया। राजस्थान के लिए वह सबसे ज्यादा बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 11वीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया
क्या आप इस तस्वीर में खोज सकते हैं एक टॉफी?