अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर शानदार लय में चल रहे हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 45 रन बनाए
बटलर ने भारत के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस मैच में वह पचासा लगाने से चूक गए। हालांकि, इस दौरान बटलर ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली और वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 या इससे अधिक छक्के लगाए हैं
बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 205 छक्के लगाए हैं
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 173 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं
यूएई के मोहम्मद वसीम 158 छक्कों के साथ तीसरे और बटलर 151 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं
जीजा की भीड़ में साली को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?