अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
इंग्लैंड ने सोमवार को अमेरिका के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 18.5 ओवर में 115 रनों का स्कोर बनाया
जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में जोस बटलर की 83 रनों की तूफानी पारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया
इस मुकाबले में बटलर ने 38 गेंदों में 83 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले
अपनी पारी के दौरान बटलर ने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसकी वजह से लाखों का नुकसान हो गया
This browser does not support the video element.
दरअसल, अमेरिका के लिए पारी का तीसरा ओवर सौरभ नेत्रवलकर फेंकने आए। चौथी गेंद पर बटलर ने जोरदार शॉट मारा जिसके बाद गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर चली गई
बटलर के इस शॉट से छत पर लगा सोलर पैनल टूट गया। उनका यह छक्का 104 मीटर का था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
पॉवेल या सॉल्ट किसने मारा टी20 विश्व कप 2024 में सबसे लंबा छक्का? जानें