अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी जारी है
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने टेस्ट करियर का 35वां शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली
रूट और द्रविड़ दोनों ने 99-99 बार टेस्ट में 50+ के स्कोर बनाए हैं। रूट ने जहां 35 शतक और 64 अर्धशतक लगाए, वहीं द्रविड़ ने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए
इस मामले में शीर्ष पर 119 बार के साथ सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए थे।
दूसरे नंबर पर 103-103 50+ के स्कोर के साथ जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग संयुक्त रूप से हैं
हार्दिक की फॉर्म को लेकर ये क्या बोल गए आरपी सिंह! सुनकर चौंक जाएंगे