अमर उजाला
Tue, 5 March 2024
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट में भारत को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं
उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे मुकाबले में आराम दिया गया था
धर्मशाला टेस्ट में तेज गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को एक बार फिर ध्वस्त करते नजर आएंगे
वहीं, भारतीय क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन को महिला प्रीमियर लीग 2024 में एंकरिंग करते देखा गया
बेंगलुरु में खेले गए सभी मुकाबलों में संजना को मैच से जुड़ी डिटेल्स साझा करते देखा गया
हालांकि, अब इस टूर्नामेंट के सभी मैच दिल्ली में खेले जाएंगे। ऐसे में संजना इनमें नजर नहीं आएंगी
इस बात की जानकारी संजना ने इंस्टा के जरिए दी। उन्होंने कहा, "काम पर वापस आना अद्भुत रहा! इस सीजन में हमने जिस तरह के रोमांचक मैच और रोमांचक प्रदर्शन देखे हैं, उसने इसे और भी खास बना दिया है। लेकिन अब मेरे लिए घर वापस जाने और बेबी ए की माँ बनकर दुनिया की अपनी सबसे पसंदीदा नौकरी पर वापस जाने का समय आ गया है! हम बाकी सीजन को करीब से देखेंगे, अच्छा करो लड़कियों!"
क्या आप तस्वीर में खोज सकते हैं जिराफ?