SENA देशों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 5+ विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बने बुमराह

अमर उजाला

Fri, 11 July 2025

Image Credit : PTI

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में पांच विकेट लिए

Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI

लॉर्ड्स में बुमराह ने पहली बार टेस्ट मैच की किसी पारी में इतने विकेट लिए हैं। बुमराह भारत के 15वें गेंदबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं

Image Credit : BCCI

बुमराह इसके साथ ही SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 5+ विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं

Image Credit : PTI

बुमराह ने इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम की बराबरी कर ली है। अकरम और बुमराह दोनों ने ही सेना देशों में किसी टेस्ट मैच की पारी में 11 बार पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं

Image Credit : PTI

बुमराह विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी यह जारी रखा है। बुमराह ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में फाइव-फर लिया था और अब तीसरे टेस्ट में भी वह ऐसा करने में सफल रहे

Image Credit : PTI

बुमराह विदेश में सबसे ज्यादा बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है

Image Credit : PTI

बुमराह ने 13वीं बार विदेश में टेस्ट मैच में फाइव-फर लिया है, जबकि कपिल ने 12 बार ऐसा किया था

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपी है चिड़िया, क्या आप खोज सकते हैं?

Adobe
Read Now