जूनियर बुमराह को पिता पर गर्व, गेंदबाज की पत्नी ने साझा की खास स्टोरी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चौथे टेस्ट में 184 रन से हराकर सीरीज में 1-2 की बढ़त बना ली। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। तेज गेंदबाज ने दोनों पारियों में अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया। टीम इंडिया की मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर खास स्टोरी साझा की। संजना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें बुमराह के बेटे अंगद अपने दोनों हाथों में टेस्ट बॉल पकड़े दिख रहे हैं। इसके साथ संजना ने कैप्शन लिखा- मुझे अपने पापा पर गर्व है, आज और हर दिन। बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार किया। बुमराह को आईसीसी की तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया है। /