अमर उजाला
Sat, 7 December 2024
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आए दिन नई उपलब्धियां अपने नाम करते हैं
बुमराह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं
बुमराह ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है
भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह के इस साल टेस्ट में अब तक 52 विकेट हो गए हैं और वह 2024 में लाल गेंद के प्रारूप में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं
बुमराह इसके साथ ही 21वीं सदी में टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं
इससे पहले, भारत के लिए टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में जहीर खान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 2002 में 51 विकेट हासिल किए थे, तब से कोई भारतीय तेज गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका है
बुमराह ने इससे पहले 2018 में टेस्ट में 48 विकेट हासिल किए थे, लेकिन अब उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है
सिराज की 181.6 किमी/घंटे की स्पीड निकली झूठी! देखें 8 सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट