अमर उजाला
Wed, 16 August 2023
जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रहे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे
वह भारतीय टी20 टीम के 11वें कप्तान होंगे, हम आपको इससे पहले के 10 कप्तानों के बारे में बता रहे हैं
सहवाग ने एक टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है और हम वह मैच जीते थे
रैना ने तीन मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। तीनों टी20 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की
रहाणे ने दो टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। भारत ने एक मैच जीता, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा
रोहित ने 51 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। भारत ने 39 जीते, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा
धवन ने तीन टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली। एक मैच भारत ने जीता, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा
राहुल ने एक मैच में कमान संभाली है। भारत ने वह मैच जीता था
पांड्या ने अब तक 16 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से 10 मैच टीम इंडिया ने जीते, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा
ताजमहल पहुंची वनडे विश्व कप ट्रॉफी, फोटो खिंचाने के लिए लगी लाइन, VIDEO