अमर उजाला
Thu, 26 December 2024
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना परचम लहरा रहे हैं और इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन प्रभावित किया और कुल तीन विकेट झटके जिसमें ट्रेविस हेड का विकेट भी शामिल है
बुमराह के इसके साथ ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 435 विकेट हो गए हैं और उन्होंने ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 434 विकेट हैं
बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारत के पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं और उनसे आगे इस सूची में मोहम्मद शमी, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और कपिल देव हैं
भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के विकेट लिए और भारत की मैच में वापसी कराई
कपिल देव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 687 विकेट लिए हैं और उनका औसत 28.83 का रहा है। इतना ही नहीं कपिल ने अपने करियर में 24 बार पारी में फाइव विकेट हॉल पूरे किए हैं
VIDEO: मेलबर्न में हाईवोल्टेज ड्रामा, कोहली और 19 साल के कोंस्टास भिड़े