अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
केरल से खेलने वाले मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है
सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के चौथे दौर के मैच के दौरान जलज रणजी ट्रॉफी में 6000 रन बनाने और 400 विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
1934 में शुरू हुई रणजी ट्रॉफी में यह दोहरी उपलब्धि अब तक सिर्फ जलज ने हासिल की है। उन्होंने 6000 रन कोलकाता में केरल के पिछले मैच में पूरे किए थे
37 साल का यह गेंदबाज रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 विकेट तक पहुंचने वाले 13वें गेंदबाज हैं। उन्होंने 400वें विकेट के साथ रणजी ट्रॉफी में 29वीं बार पारी में पांच विकेट भी लिए
जलज ने 2005 में मध्य प्रदेश के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। मध्य प्रदेश से 11 साल के जुड़ाव के दौरान उन्होंने 159 विकेट लिए और 4041 रन बनाए।
2016-17 सत्र में वह केरल चले गए और टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वह केवल केएन अनंतपद्मनाभन से पीछे हैं।
पिछले सत्र में जलज भारतीय घरेलू क्रिकेट इतिहास में सभी प्रारूपों में 9000 रन और 600 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे।
अकेले रणजी ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड सक्रिय ऑलराउंडरों के बीच अद्वितीय है और विजय हजारे, मदन लाल और सुनील जोशी जैसे भारतीय महान खिलाड़ियों की श्रेणी में है।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर धोनी क्यों हो रहे वायरल? जानें वजह