37 के हुए ईशांत शर्मा, कपिल देव के बाद सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय पेसर

अमर उजाला

Tue, 2 September 2025

Image Credit : ANI
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Image Credit : ANI

इस खास मौके पर उन्हें सभी बधाईयां दे रहे हैं। आज हम उनकी एक खास उपलब्धि के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं..
Image Credit : ANI

ईशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट झटके हैं। 

Image Credit : ANI

टेस्ट में भारतीय पेसरों की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में ईशांत, जहीर खान (311 विकेट) की बराबरी कर चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ कपिल देव हैं, जिन्होंने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे।

Image Credit : ANI
ईशांत का गेंदबाजी औसत 32.4 है और उन्होंने 11 बार पांच विकेट चटकाए हैं।
Image Credit : ANI


सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय पेसर

कपिल देव – 434 विकेट (131 मैच)
ईशांत शर्मा – 311 विकेट (105 मैच)
जहीर खान – 311 विकेट (92 मैच)
जवागल श्रीनाथ – 236 विकेट (67 मैच)
मोहम्मद शमी – 229 विकेट (64 मैच)

Image Credit :

तस्वीर में छिपा है चांद, क्या आप खोज सकते हैं?

adobe
Read Now