अमर उजाला
Tue, 2 April 2024
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2024 अब तक कुछ खास नहीं रहा है
टीम को अपने शुरुआती तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में टीम अब भी जीत का खाता खोलने को बेकरार है
इसी कड़ी में टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन एक अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आए। ईशान अपने स्टायलिश लुक्स के लिए जाने जाते हैं
ईशान सुपरमैन जंपसूट में नजर आए। वह कहीं अपने सामान के साथ एंट्री कर रहे थे। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
ईशान ने सुपरमैन की तरह ड्रेस पहन रखा है। हालांकि, उस पर लोगो मुंबई इंडियंस का है
ईशान की टीम मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मैच सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी
मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, लेकिन उनकी टीम को मिली करारी हार