अमर उजाला
Mon, 8 May 2023
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया
राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है
स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को चुना गया है
भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा
टीम इंडिया में फिलहाल एक ही विकेटकीपर केएस भरत हैं
ईशान को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है
किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं
वह जानवर जिन्हें नींद नहीं आती