अमर उजाला
Thu, 26 September 2024
भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या टेस्ट में वापसी की तैयारी करते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है
दरअसल, भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इससे पहले पांड्या की टेस्ट में वापसी भारतीय टीम के लिए सुखद साबित हो सकती है
विहारी का मानना है कि टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए पांड्या को रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच खेलने होंगे
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्टार ऑलराउंडर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं
This browser does not support the video element.
उन्होंने अपनी तस्वीर साझा कर सुर्खियां बटोरीं थीं। वह इसमें लाल गेंद से अभ्यास करते दिखे थे
हार्दिक ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच पांच साल पहले इंग्लैंड में खेला था। वह लगातार पीठ की चोटों के कारण पारंपरिक प्रारूप से बाहर हैं
30 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर ने 11 टेस्ट मैचों में 532 रन और 17 विकेट लिए हैं
तस्वीर में छिपी है स्ट्रॉबेरी, हिम्मत है तो 20 सेकेंड में खोजकर दिखाएं