अमर उजाला
Tue, 24 October 2023
अफगानिस्तान ने पहले इंग्लैंड और अब चेन्नई में पाकिस्तान को हरा दिया। 283 रन का लक्ष्य अफगानिस्तान ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया
इस जीत के साथ अफगानी टीम ने इतिहास भी रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पहली जीत भी दर्ज की
इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरी अफगानिस्तान टीम जश्न में डूबी हुई थी। टीम के खिलाड़ी और फैंस नाचते-गाते और जश्न मनाते दिख रहे हैं
इसी बीच अफगान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और भारत के दिग्गज इरफान पठान चेन्नई में बीच मैदान पर ही नाचना शुरू हो गए
इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद वीडियो शेयर किया है
This browser does not support the video element.
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना वादा पूरा किया। राशिद ने मुझसे कहा था कि हम फिर जीतेंगे। मैंने उनसे कहा था कि मैं फिर डांस करूंगा'
वसीम अकरम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए