इरफान पठान ने चहल के आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, VIDEO

अमर उजाला

Thu, 16 March 2023

Image Credit : LLC

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में दिग्गज क्रिकेटरों का धमाकेदार एक्शन जारी है

Image Credit : LLC

एशिया लायंस और इंडिया महाराजा के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें गौतम गंभीर की अगुआई वाली इंडिया महाराजा ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

Image Credit : LLC

मैच में इंडिया महाराजा टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान ने खूब सुर्खियां बटोरी, उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा और खास अंदाज में जश्न मनाया

Image Credit : LLC

पठान ने कैच लपकने के बाद भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के आइकॉनिक पोज की नकल की, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Image Credit : LLC

This browser does not support the video element.

इरफान ने एशिया लायंस की पारी के दौरान नौवें ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान का जबरदस्त कैच लपका, इसके बाद वह चहल की तरह मैदान पर ही लेट गए

Video Credit : LLC/Twitter

पठान के इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं, पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी चहल जैसा पोज देने पर पठान के मजे लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

मुनाफ ने दोनों की तस्वीर शेयर की और वेब सीरीज 'पंचायत-2' का मशहूर डायलॉग 'देख रहे हो बिनोद' लिखकर मजेदार कमेंट किया

Image Credit : LLC

मुनाफ ने बुधवार को अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा- देख रहे हो बिनोद चहल, अपना भाई इरफान पोज दे रहा है

Image Credit : LLC

शादी की सालगिरह पर बुमराह संग संजना हुईं रोमांटिक, PHOTOS

सोशल मीडिया
Read Now